ताजा खबर
information courtesy worldometer
नई दिल्ली, 29 जनवरी | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 18,855 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,07,20,048 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 163 मौतें हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 1,54,010 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पिछले 22 दिनों से भारत में कोरोनावायरस के 20 हजार से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। मौतों की संख्या भी 300 से कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 1,03,94,352 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। फिलहाल देश में 1,71,686 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 96.96 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है।
देश में 78 प्रतिशत मामले सात राज्यों से सामने आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।
अब तक भारत में 28 लाख लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। (आईएएनएस)


