ताजा खबर

सुनील सोनी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
28-Jan-2021 9:16 PM
सुनील सोनी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रायपुर 28 जनवरी। सांसद सुनील सोनी की गुरूवार को एपेंडिक्स का दर्द उठा, और उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।उनका शुक्रवार को आपरेशन होगा।

बताया गया कि श्री सोनी आज दिल्ली जाने वाले थे।इसी बीच पेट दर्द हुआ। फिर उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कल एपेंडिक्स का आपरेशन होगा। पार्टी नेता ने चिकित्सकों से उनका हाल चाल जाना है।


अन्य पोस्ट