ताजा खबर
शोभायात्रा में मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल
25-Jan-2021 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बाइक छोड़ भागे लोग
बैकुण्ठपुर, 25 जनवरी। आज दोपहर कोरिया जिले के चरचा कॉलरी में श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के लिए निकाली गई शोभायात्रा में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 10 लोग घायल हो गए, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इन दिनों जिले भर में श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। चरचा कॉलरी में ढाई बजे शुरू हुई इस शोभायात्रा में काफी संख्या में लोग निकले। सभी जय श्री राम के उद्घोष लगा रहे थे जैसे ही चरचा के रीजनल अस्पताल की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे, अचानक मधुमखियों का हमला हो गया। यात्रा में शामिल लोग अपनी-अपनी बाइक छोड़ इधर-उधर भागने लगे।
इस दौरान 10 लोग घायल हो गए, साथ चल रहे पुलिस के जवानों ने तत्काल घायलों को रीजनल अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


