ताजा खबर

रिटायर्ड सिंचाई अफसर की संपत्ति ईडी ने अटैच की
22-Jan-2021 3:42 PM
रिटायर्ड सिंचाई अफसर की संपत्ति ईडी ने अटैच की

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी।
जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर आरएन दिव्य की करीब पौने 6 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने अटैच कर दी है। दिव्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के प्रकरण दर्ज हैं। 
बताया गया कि जल संसाधन विभाग में चीफ इंजीनियर के पद पर रहते आरएन दिव्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के प्रकरण की ईडी जांच कर रही है। ईडी ने दिव्य और उनके परिजनों की कृषि भूमि के अलावा रायपुर-बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा में प्लॉट को अटैच कर दिया है। प्रकरण पर कार्रवाई चल रही है। 

 


अन्य पोस्ट