ताजा खबर

भाजपा का कल कलेक्टोरेट घेराव पुरंदेश्वरी रायपुर में धरने पर बैठेंगी
21-Jan-2021 5:05 PM
भाजपा का कल कलेक्टोरेट घेराव पुरंदेश्वरी रायपुर में धरने पर बैठेंगी

नितिन नबीन बिलासपुर में रहेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
प्रदेश भाजपा सभी 28 जिलों में धान खरीद में अव्यवस्था के खिलाफ 22 तारीख को धरना-प्रदर्शन और कलेक्टोरेट घेराव करने जा रही है। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व सीएम रमन सिंह रायपुर में धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। जबकि प्रभारी सचिव नितिन नबीन और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर में धरना देंगे। 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बस्तर, सरोज पाण्डेय दुर्ग-भिलाई, गौरीशंकर अग्रवाल बलौदाबाजार, गरियाबंद चंदूलाल साहू, महासमुंद चुन्नीलाल साहू, धमतरी संदीप शर्मा, बेमेतर दयालदास बघेल, बालोद मोहन मंडावी, राजनांदगांव खूबचंद पारख, कवर्धा संतोष पाण्डेय, कांकेर विक्रम उसेंडी, कोंडागांव लता उसेंडी, नारायणपुर दिनेश कश्यप, सुकमा अरूण सिंह भदोरिया, बीजापुर महेश गागड़ा, मुंगेली पुन्नूलाल मोहिले, जांजगीर-चांपा गुहाराम अजगले, सरगुजा कमलभान सिंह, सूरजपुर रामसेवक पैकरा, रामविचार नेताम बलरामपुर और कोरिया में प्रबलप्रताप सिंह धरना-प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। 


अन्य पोस्ट