ताजा खबर
सडक़ हादसे में भाजपा नेता की मौत
17-Jan-2021 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी क्षेत्र में आज सुबह हुए एक सडक़ हादसे में घायल भाजपा नेता सुनील दुबे (35) की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक गुढिय़ारी विकास नगर निवासी श्री दुबे आज सुबह अपने किसी काम से निकले थे, तभी अशोक नगर में तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्री दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


