ताजा खबर

नशे में युवक की हत्या
08-Jan-2021 2:09 PM
नशे में युवक की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 जनवरी।
राजनांदगांव शहर के मध्य स्थित चौखडिय़ापारा में बीती रात मामूली विवाद के चलते एक युवक ने नशे की हालत में एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की पहले से मामूली जान-पहचान भी थी। नशे की हालत में आरोपी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और  विवाद हत्या में तब्दील हो गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संजू यदु बीती रात करीब 11.30 बजे चौखडिय़ापारा स्थित वैष्णव देवी मंदिर के समीप आरोपी मनीष यादव के साथ खड़ा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। बढ़ते विवाद के बीच मनीष यादव ने मृतक संजू यदु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मनीष यादव नशे की हालत में मृतक के बड़े भाई को भी मारने पर अमादा था। आखिरकार मृतक ने आरोपी को ऐसा नहीं करने के लिए चेताया। इसी दौरान आरोपी ने संजू पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सीने में चाकू के वार होने के कारण काफी रक्तस्राव हुआ। जिससे मृतक को बचाया नहीं जा सका। बसंतपुर थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। इस बीच चौखडिय़ापारा में हुए जघन्य हत्या से मोहल्ले में दहशत कायम है। 
 


अन्य पोस्ट