ताजा खबर
पदोन्नति नियम में संशोधन निरस्त करने मांग
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने पदोन्नति नियमों में संशोधन निरस्त करने की मांग को लेकर आज से यहां बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नारेबाजी करते हुए उनकी मांग है कि यह संशोधन तुरंत निरस्त किया जाए, ताकि वरिष्ठता के आधार पर सभी कृषि स्तर अधिकारियों को पदोन्नति मिल सके।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष एमपी आडे, महामंत्री विजय लहरे व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि अपै्रल 2017 की स्थिति में प्रदेश में 3 हजार 142 कृषि विस्तार अधिकारी काम कर रहे थे। दिसंबर 2017 में डीपीसी होने पर 46 पदों पर पदोन्नति दी गई। दिसंबर 2018 में 29 रिटायर हो गए और एक का निधन हो गया। बाकी करीब 100 कृषि विस्तार अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी होनी थी, लेकिन उसे रोककर रखा गया है।
दूसरी तरफ पदोन्नति नियम बदलने से जूनियर, सीनियर और सीनियर , जूनियर हो गए हैं। कई सीनियर कृषि विस्तार अधिकारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही है और वे बिना पदोन्नति के रिटायर हो जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए मांग की है कि पदोन्नति भर्ती नियम में किया गया संशोधन जल्द वापस लिया जाए। मांग पूरी ना होने पर वे सभी आगे की रणनीति बनाने के लिए मजबूर होंगे।


.jpg)
