ताजा खबर
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
15-Dec-2020 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चेन्नई, 15 दिसंबर | तमिल अभिनेत्री वीजे चित्रा के पति हेमनाथ को कथित तौर पर उनकी मौत के लगभग एक सप्ताह बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वीजे चित्रा तमिल शो 'पांडियन स्टोर्स' में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री को 9 दिसंबर को चेन्नई के नाजरपेट में एक होटल के कमरे में मृत पाया गया था।
डीएनएइंडियाडॉटकॉम के रिपोर्ट अनुसार, हेमंत ने चित्रा को उनके शो के कुछ दृश्यों को देखकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।"
सहायक पुलिस आयुक्त सुदर्शन ने एनडीटीवी को बताया, "हेमनाथ को वह सीन पसंद नहीं आए थे, जो चित्रा ने किया था। जिस दिन उनकी मौत हुई, हेमंत ने उन्हें धक्का भी दिया था।" (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


