ताजा खबर

बिहार में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगे भूपेश
13-Nov-2020 2:32 PM
बिहार में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगे भूपेश

महागठबंधन को एकजुट रखने जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बिहार रवाना हो गए। उन्हें पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए  पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बताया गया कि श्री बघेल छोटी पार्टियों को महागठबंधन के साथ एकजुट रखने की कोशिश करेंगे।

बिहार में कांग्रेस को 19 सीटें मिली है। पटना में देर शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। श्री बघेल दिल्ली से पटना जाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र के नेता अविनाश पाण्डेय भी शामिल होंगे। 

बिहार रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि  बिहार की जनता ने न किसी को हराया है, न किसी को जिताया है। वहां जाकर सबकुछ समझ आएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता बाकी चीजें  तय करेंगे। 

बारदाना उपलब्ध कराना केन्द्र की जिम्मेदारी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है। बारदाना गिफ्ट करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारे कृषि मंत्री ने इसका जवाब दे दिया है। प्रदेश में पौने 5 लाख गठान बारदाने की जरूरत है। अब तक सिर्फ 56 हजार बारदाने मिले हैं। सरकार बारदाने के लिए कोशिश कर रही है। 
मुख्यमंत्री ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। छानबीन समिति के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत से भी ऐसे मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई की अपील की गई है। 


अन्य पोस्ट