ताजा खबर

रात तक 2875 पॉजिटिव, सर्वाधिक जांजगीर-चांपा जिले से 322
12-Oct-2020 9:47 PM
रात तक 2875 पॉजिटिव, सर्वाधिक जांजगीर-चांपा जिले से 322

7 मौतें भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  12 अक्टूबर।
राज्य में आज रात 08.00 बजे तक 2875 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 322 जांजगीर-चांपा जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 9 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

राज्य में आज कुल 7 कोरोना मौतें हुई हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 163, राजनांदगांव 196, बालोद 113, बेमेतरा 32, कबीरधाम 91, रायपुर 224, धमतरी 74, बलौदाबाजार 63, महासमुंद 75, गरियाबंद 34, बिलासपुर 131, रायगढ़ 229, कोरबा 201, जांजगीर-चांपा 322, मुंगेली 36, जीपीएम 18, सरगुजा 78, कोरिया 48, सूरजपुर 85, बलरामपुर 38, जशपुर 40, बस्तर 143, कोंडागांव 87, दंतेवाड़ा 55, सुकमा 91, कांकेर 93, नारायणपुर 36, बीजापुर 80 अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


अन्य पोस्ट