ताजा खबर

दुर्ग से इलाहाबाद जा रही बस पलटी, दो गंभीर
09-Oct-2020 4:12 PM
दुर्ग से इलाहाबाद जा रही बस पलटी, दो गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर/रायपुर, 9 अक्टूबर।
दुर्ग से इलाहाबाद जा रही बस शुक्रवार दोपहर अमरकंटक के निकट पलट गई। इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जिन्हें अमरकंटक अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है। 

घटना करीब ढाई बजे की है। कैपिटल बस सर्विस की एक यात्री बस सुबह दुर्ग से इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। सामाजिक दूरी नियमों के तहत यात्रियों की संख्या कुल क्षमता की आधी ही थी। बताया गया कि यह बस केंमची के आगे आमाडोग पुलिया के पास पलट गई। इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 

तकरीबन सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। गौरेला पुलिस ने पांच एंबुलेंस घायलों को लाने के लिए रवाना किए। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों को अमरकंटक अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है। 


अन्य पोस्ट