ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना साढ़े 15 हजार पार
17-Aug-2020 2:21 PM
प्रदेश में कोरोना साढ़े 15 हजार पार

मौतें-142, एक्टिव-5244, डिस्चार्ज-10235

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 15 हजार पार हो गए हैं। बीती रात मिले 576 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 15 हजार 621 हो गई है। इसमें से 142 मरीजों की मौत हो गई है। 5 हजार 244 एक्टिव हैं और उनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 10 हजार 235 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सैंपल जांच जारी है। 

प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। खासकर राजधानी रायपुर एवं आसपास में रोज सौ-दो सौ नए-मरीज मिल रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात सवा 8 बजे 426 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से 230,  दुर्ग  से  57,  बिलासपुर  से 42,  रायगढ़ से 34, सरगुजा से 16, जशपुर  से 11, राजनांदगांव  से 9, दंतेवाड़ा  से  5, बालोद,  बलौदाबाजार व महासमुंद से 3-3, कोरिया,  नारायणपुर व बीजापुर से 2-2 एवं बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरबा, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 मरीज शामिल रहे। 

इसके बाद रात 11 बजे 150 और नए पॉजिटिव मिले। राजनांदगांव जिले से 42,  दुर्ग से 41,  बालोद  से  33, रायपुर से 16, कबीरधाम  से  6, महासमुंद  व  सुकमा  से  5-5,  रायगढ़  से 2 मरीज शामिल रहे। दूसरी तरफ, 8 लोगों की मौत हो गई। इन सभी मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच -पहचान जारी है। साथ ही भर्ती डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं। बीती रात में  189 ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। 

स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि सैंपल जांच बढ़ाने से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है। आगे इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। दूसरी तरफ,  जो मरीज अस्पतालों में हैं, वे ठीक होकर घर लौट रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना से लगातार बचाव जरूरी है। लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। नियमों का पालन ना करने पर संक्रमण बढऩे का खतरा बना रहेगा। 


अन्य पोस्ट