ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 15 हजार पार
16-Aug-2020 6:10 PM
प्रदेश में कोरोना 15 हजार पार

मौतें-134, एक्टिव-4865, डिस्चार्ज-10046

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त।
प्रदेश में कोरोना मरीज 15 हजार पार हो गए हैं। बीती रात सामने आए 486 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 15 हजार 45 हो गई है। इसमें से 134 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4 हजार 865 एक्टिव हैं, जिनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। 10 हजार 46 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। खासकर राजधानी रायपुर एवं आसपास क्षेत्र में रोज नए मरीज मिल रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 8 बजे 428 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले रायपुर से सबसे अधिक  217 मरीज पाए गए हैं।  दुर्ग  जिले से  49,  बिलासपुर  से  25,  रायगढ़  से  19,  राजनांदगांव  से  16,  सरगुजा  व कोण्डागांव  से  14-14,  महासमुंद  से 13,  सुकमा  से  9,  कबीरधाम  व  बलौदाबाजार  से 7-7,  कोरिया  से  6,  नारायणपुर  से  5,  गरियाबंद,  सूरजपुर,  कांकेर  व  अन्य  राज्य  से 4-4,  बेमेतरा  से  3,  बालोद,  धमतरी  व  जांजगीर-चांपा  से  2-2 एवं  बलरामपुर  व जशपुर  से  1-1 मरीज शामिल रहे।

इसके बाद रात 10.30 बजे 58 और नए पॉजिटिव मिले। इसमें रायगढ़ जिले से 25, दुर्ग से 15, कोरबा व जशपुर से 7-7, जांजगीर-चांपा से 4 मरीज शामिल रहे। दूसरी तरफ, 4 लोगों की मौत दर्ज की गई। इन सभी मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच -पहचान जारी है। वहीं जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, उनमें से अधिकांश ठीक होकर अपने घर भी जा रहे हैं। बीती रात भी 189 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
 
स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही उनके इलाज का इंतजाम भी किया जा रहा है। सैंपल जांच बढ़ाने से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और यह क्रम फिलहाल बना रह सकता है। दूसरी तरफ,  जो मरीज अस्पतालों में हैं, वे जल्द ठीक होने पर डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। उनका मानना है कि नए मरीजों के साथ पुराने मरीज जल्द ठीक होकर अपने घर चले जाएंगे। 


अन्य पोस्ट