ताजा खबर
देखें मुंबई बारिश-तूफान के VIDEO - 1 (बारिश में मुंबई के एक अस्पताल का हाल, वीडियो पोस्ट किया है फ़िल्मकार अशोक मिश्र ने... )
मुंबई, 7 अगस्त (भाषा)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम का बुरा हाल है। भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं। अब तक इन तूफानी हवाओं की रफ्तार 107 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। ट्विटर पर आ रहे संदेशों और तस्वीरों से मुंबई के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बड़ी-बड़ी क्रेनों की मदद से सडक़ पर फंसी कारों, गिरे हुए पेड़ों को उठाया जा रहा है।
देखें मुंबई बारिश-तूफान के VIDEO - 2 (वीडियो ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया)
Of all the videos that did the rounds yesterday about the rains in Mumbai, this one was the most dramatic. We have to figure out if this palm tree’s Tandava was a dance of joy—enjoying the drama of the storm—or nature’s dance of anger... pic.twitter.com/MmXh6qPhn5
— anand mahindra (@anandmahindra) August 6, 2020
मौसम विभाग का कहना है कि कोलाबा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई हैं। लेकिन करीब पांच बजे यहां पर हवा की रफ्तार बढक़र 107 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंच गई। विभाग ने कहा कि शाम तक मुंबई के कोलाबा में 22.9 सेमी बारिश हुई जबकि सैंटाक्रूज में 8.8 सेमी बारिश हुई। सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट में कहा कि भारी बारिश और जलभराव की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाशी (हार्बर लाइन पर) और मेल लाइन पर ठाणे तक ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
तूफान के VIDEO - 3 (मुंबई बारिश-तूफ़ान के वीडियो। इसे पोस्ट किया है पत्रकार नीलकंठ पारटकर ने.)
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने कहा कि सीएम ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों की समीक्षा की है। मौसम विभाग की ओर से कल भारी बारिश का अनुमान जताने की वजह से अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने लोगों से घर में रहने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- सभी लोग घर में ही रहें। मंबई तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना कर रही है, जैसा की हम सब देख रहे हैं। मैं सभी लोगों से, खासकर पत्रकारों से जो इस घटना को कवर कर रहे हैं, उनसे अपील करता हूं कि जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें। मुंबई पुलिस ने लोगों भी लोगों से घर में रहने की अपील की है। भाषा की एक खबर के मुताबिक, मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को हुई जिससे रेल की पटरियों और सडक़ों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन तथा बस सेवाएं बाधित हो गईं। मुंबई के चेंबूर, परेल, हिंदमाता, वडाला और अन्य क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं। पालघर में सुबह भारी बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही।


