ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 24 सौ पार, बीती देर रात 22 पॉजिटिव
24-Jun-2020 2:17 PM
प्रदेश में कोरोना 24 सौ पार,  बीती देर रात 22 पॉजिटिव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 जून।
प्रदेश में बीती देर रात 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें कांकेर से 14, रायपुर से 3, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 2-2 एवं दुर्ग से एक मरीज शामिल हैं। इन सभी मरीजों की भर्ती जारी है। दूसरी तरफ इन मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 24 सौ 7 हो गई है। इसमें 868 एक्टिव हैं। हेल्थ विभाग ने यह जानकारी दोपहर 1 बजे बुलेटिन जारी कर दी है। 


अन्य पोस्ट