ताजा खबर

12वीं में टिकेश, 10वीं में प्रज्ञा अव्वल दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी
23-Jun-2020 5:36 PM
12वीं में टिकेश, 10वीं में प्रज्ञा अव्वल दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी

शिक्षामंत्री ने की घोषणा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 जून।
प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे आज यहां घोषित किए गए। स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स दफ्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से परीक्षा परिणाम की घोषणा की। 10वीं में 73.62 और 12वीं में 78.59 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। दोनों परीक्षाओं में छात्रों की तुलना में अधिक संख्या में परीक्षा पास कर छात्राओं ने बाजी मारी है।

12वीं में मुंगेली के टिकेश वैष्णव ने मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि रायपुर की श्रेया अग्रवाल दूसरे और तनु यादव तीसरे स्थान पर रही। 10वीं में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत  99.33 फीसदी पाकर दूसरे और भारती यादव 98.67 फीसदी पाकर तीसरे स्थान रहीं।

प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े छह लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए हैं और इन सभी को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहा। आज परीक्षा परिणाम आने पर परीक्षा में पास हुए बच्चों में काफी खुशी देखी जा रही है। ये सभी एक-दूसरे को फोन पर बधाई देते हुए अपनी खुशी भी जताते रहे। कोरोना के चलते इन दोनों बड़ी परीक्षाओं के परिणाम देर से घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम, मंडल की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। 

परीक्षा परिणाम घोषित करते समय माशिमं के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला एवं सचिव प्रो. व्हीके गोयल ने दोनों परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी दी। माशिमं सचिव प्रो. गोयल का कहना है कि दोनों परीक्षाओं में जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी, उसके अंक आंंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, आंतरिक परीक्षा में जो छात्र अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण होंगे या प्राइवेट परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें न्यूनतम अंक दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ये दोनों परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं और लॉकडाउन के चलते कुछ विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। 

10वीं की मेरिट सूची 
प्रज्ञा कश्यप मुंगेली 100 प्रतिशत, प्रशंसा राजपूत बेमेतरा 99.33, भारती यादव बालोद 98.67, निखिल साव जसपुर 98.67, बैजेंद्र कुमार  देवांगन जांजगीर 98.50, ममता सिंग बालोद 98.33, प्रतिभा रायपुर 98.33, वीरेंद्र रायपुर 98.33, गुलाम रबानी जसपुर 98.33 रितेश कुमार सिन्हा बालोद 98.17, छाया निर्मलकर जांजगीर 98.17, अशद इकबाल सूरजपुर 98.17, कुंती साव रायगढ़ 98.00, चिराग दीप जशपुर 98.00, योगेश कुमार सिदार जशपुर 98.00, कुलदीप सिंग सूरजपुर 98.00, मयंक यादव दुर्ग 97.83, पिउ रायगढ़ 97.83, वरूण कुमार साहू बेमेतरा 98.00, अविनेश प्रजापति जांजगीर 98.00, ईशा साहू जांजगीर 98.00, रेनुका चंद्रा जांजगीर 98.00, नीरज कुमार वर्मा मुंगेली 98.00, महेश गुप्ता 98.00, मानस रायगढ़ 97.83, उमेश्वरी पटेल रायगढ़ 97.83, उमेश्वरी राजवाड़े सूरजपुर 97.83, पूनम साहू बेमेतरा 97.67, आदर्श गिरी दुर्ग 97.67, हर्ष कुमार देवांगन जांजगीर 97.67, संजना बंछोर दुर्ग 97.50, प्रीति राजनांदगांव 97.50, धमेंद्रा पटेल जांजगीर 97.50, खुशी पांडेय रायगढ़ 97.50, ओजस श्रीवास्तव नारायणपुर 97.50, सुष्मिता पाल 97.50 फीसदी।

12 वीं की मेरिट सूची
टिकेश वैष्णव मुंगेली 97.80, श्रेया अग्रवाल रायपुर 97.00, तन्नु यादव तखतपुर 96.20, सौरभ साहू भिलाई 96.20, कमलेश्वर प्रधान रायगढ़ 96.00, पहरिशा गुप्ता सरगुजा 95.80, आयशा अंजुम रायपुर 95.60, फरीन कुरैशी कोरबा 95.60, खिलेंदर देवांगन धमतरी 95.40, लवेश गोयल बिलासपुर 95.40, नीलू प्रिया उईके तखतपुर 95.40, नमन चंद्राकर बलौदाबाजार 95.20, पुष्पा चौधरी मोहदा 95.20, देवेंद्र कुमार तारक रायपुर 95.00, संध्या वर्मा राजनांदगांव 95.00, नितिश कुमार चंद्रा वाड्रफनगर 95.00 प्रतिशत।


अन्य पोस्ट