ताजा खबर
डेढ़ महीने बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल
22-Nov-2026 12:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने से जारी पटवारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील के बाद पटवारियों ने रविवार को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया।
प्रदेशभर के पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर थे। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा था। जमीन संबंधी प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व कार्यों के निपटारे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ‘छत्तीसगढ़’से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री की अपील के बाद पटवारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का फैसला लिया है। इससे राजस्व विभाग के लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे