ताजा खबर

बरौनी के बजाय दरभंगा से रवाना होगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर सुबह 6 बजे पहुंचेगी
22-Nov-2026 11:48 AM
बरौनी के बजाय दरभंगा से रवाना होगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर सुबह 6 बजे पहुंचेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 22 नवंबर। दक्षिण मध्य रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से गाड़ी संख्या 07562 बरौनी-चार्लापल्ली पूजा स्पेशल के प्रस्थान स्टेशन में बदलाव किया है। यह ट्रेन 22 नवंबर को बरौनी के बजाय दरभंगा स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने इसके लिए संशोधित समय-सारणी भी जारी की है।

गाड़ी संख्या 07562 दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल रविवार को सुबह 7:30 बजे दरभंगा से रवाना होगी। रास्ते में विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सोमवार को सुबह 3:55 बजे रायगढ़ पहुंचेगी और 3:57 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन सुबह 6 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होगी। रायपुर में सुबह 7:45 बजे पहुंचकर 7:50 बजे छूटेगी। दुर्ग में सुबह 8:50 से 8:55 बजे तक ठहराव रहेगा। इसके बाद गोंदिया में सुबह 11 बजे पहुंचकर 11:10 बजे रवाना होगी।

ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, वडसा, बल्हारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य चर्लपल्ली स्टेशन पर रात 11:55 बजे पहुंचेगी।


अन्य पोस्ट