ताजा खबर

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन के लिए दिसंबर में 13 दिन रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
22-Nov-2026 11:47 AM
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन के लिए दिसंबर में 13 दिन रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 22 नवंबर। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा। साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।

इस काम के चलते दिसंबर में यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग सीमित करने और उनके प्रस्थान समय में बदलाव की जानकारी दी है।

6 से 18 दिसंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें-

गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 6 से 17 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू: 6 से 17 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर: 6 से 17 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 7 से 18 दिसंबर।
गाड़ी संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर: 7 से 18 दिसंबर।
7 से 18 दिसंबर तक गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

इसी अवधि में कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर तक ही आएगी, जबकि वापसी में कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से रवाना होगी।

इसके अलावा निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर तक ही चलेगी। रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 12 और 14 दिसंबर को बिलासपुर से रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार,  लंबी दूरी की इन ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा।

पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 10 से 14 दिसंबर तक 3 घंटे देरी से।
सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: 10 से 14 दिसंबर तक 2 घंटे 30 मिनट देरी से।
गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी: 11 से 15 दिसंबर तक 2 घंटे देरी से।
रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस: 11 से 15 दिसंबर तक 2 घंटे देरी से।
ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 10 से 12 दिसंबर तक 9 घंटे देरी से।
पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 12 से 14 दिसंबर तक 7 घंटे देरी से।
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को 3 घंटे 15 मिनट देरी से।
भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को 4 घंटे 15 मिनट देरी से।
पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस: 15 दिसंबर को 4 घंटे 30 मिनट देरी से।
विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस: 13 से 15 दिसंबर तक 1 घंटे देरी से।
कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस: 13 से 15 दिसंबर तक 1 घंटे देरी से।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।


अन्य पोस्ट