ताजा खबर
कवासी लखमा का गर्मजोशी से सदन में स्वागत किया भाजपा विधायकों ने
23-Feb-2026 11:15 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 फरवरी। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा का सदन में पक्ष विपक्ष के विधायकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और किरण सिंह देव ने गले लगाकर स्वागत किया। कवासी, को शराब घोेटाले में एक साल से जेल में रहने के बाद पिछले दिनों अंतरिम जमानत पर रिहा हुए थे। इसके बाद अध्यक्ष रमन सिंह ने कवासी को शर्तिया सत्र में शामिल होने की अनुमति दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों में शामिल कवासी को विपक्ष की अग्रिम पंक्ति में अनिला भेड़िया के साथ आसंदी दी गई है। इसी तरह से कल ही नियुक्त हुए कांग्रेस के मुख्य सचेतक दलेश्वर साहू, उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल के बगल में बैठेंगे। इनसे आगे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बैठेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


