ताजा खबर

छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश, सकल घरेलू उत्पाद में 11.57% वृद्धि
23-Feb-2026 12:57 PM
छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश, सकल घरेलू उत्पाद में 11.57% वृद्धि

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी  । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष और अविभाज्य मप्र विधानसभा के भी  इतिहास में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण बजट सत्र के पहले दिन पेश किया गया। 

वर्ष 25-26 की वित्तीय व्यवस्था उपलब्धियों पर पेश सर्वैक्षण में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 631291 करोड़ का अनुमानित किया गया है।  वहीं उद्योग क्षेत्र में यह 270449 करोड़ आंका गया है। इस तरह से 24-25 के मुकाबले जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि अनुमान है।


अन्य पोस्ट