ताजा खबर
बिना विपक्षी रोक टोक के अभिभाषण पूरा किया डेका ने
23-Feb-2026 12:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 फरवरी । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। यह नए भवन में पहला सत्र है। अपने 49 मिनट के संबोधन में डेका ने साय सरकार के साथ मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं का बखान किया। उन्होंने बताया कि सरगुजा में कर्क रेखा गुजरने वाले स्थान पर शोध शाला स्थापित करने की बात कही। इस पूरे संबोधन के दौरान विपक्ष की ओर से कोई टीका टिप्पणी नहीं हुई। डेका ने बिना रोक टोक के भाषण पूरा किया। इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


