ताजा खबर
नोएडा: कार में युवक और युवती का शव मिला, पुलिस ने दी ये जानकारी
15-Feb-2026 9:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन एक कार में एक युवक और युवती का शव मिलने के बारे में नोएडा के डीसीपी ने जानकारी दी है.
नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा, “आज दिनांक 14 फ़रवरी को सेक्टर 39 थाने की हद में आने वाले सेक्टर 107 नोएडा-दादरी रोड के पिलर नंबर 84 के पास एक दिल्ली नंबर की कार होने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और कार की जांच की गई. कार के अंदर एक लड़का और एक लड़की के सिर में गोली लगी हुई पाई गई.”
डीसीपी ने आगे बताया, “लड़के के हाथ में पिस्टल थी और कार अंदर से बंद थी. पहली नज़र में यह आत्महत्या का मामला दिखता है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


