ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 13 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए आरएच-गर्डर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है। यह काम बोरा तलाव–दरेकसा खंड के लेवल क्रॉसिंग पर किया जाएगा।
इस कार्य के लिए 13-14 फरवरी तथा 13-14 मार्च को अप एवं डाउन लाइन सहित तीसरी लाइन पर ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई यात्री गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
इन तिथियों पर निम्नलिखित मेमू गाड़ियां निरस्त रहेंगी-गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (14, 15 फरवरी व 14, 15 मार्च), गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च), गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च) तथा गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
इसके अलावा गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 13 फरवरी और 13 मार्च को दुर्ग–बोरातलाव खंड के बीच नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी 13 फरवरी और 13 मार्च को इसी खंड में नियंत्रित रहेगी।


