ताजा खबर
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि ‘एफ़आईआर हो, मुक़दमा दर्ज हो या प्रिविलेज मोशन लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा.’
राहुल गांधी ने कहा, “जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है. अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे.”
राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी जी ने हमारी फ़ूड सिक्योरिटी, हमारे किसानों को धोखा दिया है. अमेरिका के साथ समझौता कर उन्होंने कपास के किसानों को, सोया के किसानों को, सेब के किसानों को, फल के किसानों को बेच दिया है.”
उन्होंने कहा, हिन्दुस्तान के कृषि बाज़ार पर सालों से विदेश के लोग क़ब्ज़ा पाने की कोशिश में लगे हैं. नरेंद्र मोदी जी ने उनके लिए दरवाज़ा खोला है. ये सच्चाई है. वो भी जानते हैं और मैं भी जानता हूं.” (bbc.com/hindi)


