ताजा खबर

भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन
12-Feb-2026 1:29 PM
 भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 12 फरवरी।
दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आज आहुत राष्ट्रव्यापी हड़ताल (भारत बंद) के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के तिरंगा चौक पर प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बंद का समर्थन जताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह हड़ताल मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए संबंधित मांगों पर विचार करने की बात कही।
कार्यक्रम में युगल किशोर पाण्डेय, अमित मिरी, दिलेश्वर देवांगन, कादर खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 12 फरवरी को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। यह आंदोलन केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ है।
 


अन्य पोस्ट