ताजा खबर

तेलंगाना में दामाद ने सास से बलात्कार कर उसकी हत्या की
10-Feb-2026 12:33 PM
तेलंगाना में दामाद ने सास से बलात्कार कर उसकी हत्या की

हैदराबाद, 10 फरवरी। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी सास से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ फरवरी की रात कलवाकुर्थी मंडल में उस समय हुई, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी।

आरोपी की पत्नी और पीड़िता की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि लगभग 40 वर्षीय आरोपी मजदूर है और शराब का आदी है। शिकायत के अनुसार, उसने अपने घर में अपनी सास (लगभग 65 वर्ष) से बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की होगी, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने यह भी बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। (भाषा)


अन्य पोस्ट