ताजा खबर

अवैध हुक्का बार पर छापा, प्रबंधक सहित तीन गिरफ्तार, संचालक पर भी केस दर्ज
10-Feb-2026 12:26 PM
अवैध हुक्का बार पर छापा, प्रबंधक सहित तीन गिरफ्तार, संचालक पर भी केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 10 फरवरी। शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर उसे बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने हुक्का बार के प्रबंधक विकम ठाकुर (20 वर्ष), निवासी मंदिर चौक, जरहामाठा, बिलासपुर; रितेश विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी मसानगंज, मध्यनगरी चौक और अरबाज़ खान (23 वर्ष), निवासी आज़ाद चौक, मंगला को हिरासत में लिया। मामले में हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

छापे के दौरान पुलिस ने छह हुक्का पार्ट्स, आठ कोयला कोको जेल, चार स्टेन, सात चिलम, आठ पाइप, एक कोयला हीटर, एक हिसाब-किताब रजिस्टर, 3,000 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। जब्ती के साथ ही अवैध हुक्का बार की गतिविधियां पूरी तरह से ठप करा दी गईं।


अन्य पोस्ट