ताजा खबर

वाराणसी की दालमंडी में मकानों को तोड़े जाने पर प्रशासन ने क्या कहा
10-Feb-2026 9:23 AM
वाराणसी की दालमंडी में मकानों को तोड़े जाने पर प्रशासन ने क्या कहा

-सैयद मोज़िज इमाम

वाराणसी की दाल मंडी के चौड़ीकरण के काम में 21 मकान चिह्नित किए गए थे. एक मकान के मालिक ने तरल पदार्थ डालकर घर में आग लगा दी थी.

पुलिस ने दावा किया है कि आग को काबू में कर लिया था. दश्वामेध के एसीपी अतुल रंजन त्रिपाठी ने मीडिया से कहा, ''एक व्यक्ति जिसका नाम अहमद है उसके द्वारा पोर्च पर आग लगा दी थी. इस प्रकरण में दो लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.’'

इसके बाद नगर निगम ने चिन्हित मकानों पर कार्रवाई जारी रखी है.

पीडब्ल्यूडी के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर के के सिंह ने कहा, ‘’नगर निगम ने 21 मकानों को जर्जर के तौर पर चिह्नित किया था, जो कभी भी गिर सकते थे. एक मकान पर जेसीबी चली है. बाकी को मैनुअल तरीके से तोड़ा जा रहा है.''

वाराणसी में दालमंडी में 650 मीटर की सड़क चौड़ी की जा रही है.

इसको लेकर सड़क के बीच से दोनों तरफ़ 8.5 मीटर पर पड़ने वाले मकानों को तोड़ा जा रहा है.

प्रशासन के मुताबिक़ इसके दायरे में तक़रीबन 181 मकान और इनमें बने 560 दुकानें आ रही हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट