ताजा खबर
राजस्थान के कोटा में इमारत ढही, दो लोगों की मौत
08-Feb-2026 8:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई.
जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया.
कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि घटनास्थल से कुल 10 लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से दो लोगों को मृत लाया गया था.
लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, "कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. ज़िला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं."
"हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है. मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


