ताजा खबर
इस्लामाबाद धमाके पर बोले मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़, 'इबादत की जगह पर खून-खराबा बहुत परेशान करने वाला'
08-Feb-2026 10:03 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में तरलाई इलाक़े के इमामबाड़ा में हुए धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले पर कश्मीर के धर्मगुरु और अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने सोशल मीडिया एक्स पर टिप्पणी की है.
उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक इमामबाड़े में हुआ भयानक आत्मघाती बम हमला बहुत ही दुखद और कड़ी निंदा के लायक है, जिसमें तीस से ज़्यादा नमाज़ियों की मौत हो गई."
"इबादत की जगह पर इस तरह से खून-खराबा बहुत परेशान और बेचैन करने वाला है. मेरी दिली संवेदनाएं और दुआएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ऐसी दुखद स्थिति में शांति, सब्र और एकता बनी रहे." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


