ताजा खबर

राज्य में दस माह में बने 5 लाख पीएम आवास
05-Feb-2026 6:05 PM
राज्य में दस माह में  बने 5 लाख पीएम आवास

सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 10 माह 4 दिवस में 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। यह देश में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है।


अन्य पोस्ट