ताजा खबर

अमलीडीह नाले में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
05-Feb-2026 7:15 PM
अमलीडीह नाले में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

राजस्व विभाग व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर, 05 फरवरी। ग्राम अमलीडीह में रामराज नाले एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा नाले में हुए अतिक्रमण को चिन्हांकित कर उसे हटाया गया।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह, राजस्व निरीक्षक यश वराह, पटवारी  राजाराम पोटाई व फुंडहर पटवारी  धर्मेंद्र एवं जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में नाले के परिवर्तित बहाव को मूल स्थिति में बहाल किया गया। साथ ही रामराज  नाले एवं शासकीय भूमि में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

इसके अतिरिक्त शामिलात चरागाह एवं रास्ते की शासकीय भूमि को भी चिन्हांकित कर संरक्षण सुनिश्चित किया गया, जिससे भविष्य में पुनः अतिक्रमण की संभावना को रोका जा सके।


अन्य पोस्ट