ताजा खबर
एचएसआरपी नंबर प्लेट के कई फायदे, चेकिंग अभियान चलाएगी पुलिस
05-Feb-2026 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मौके पर ही भराये जाएंगे फार्म
रायपुर, 5 फरवरी। शहर में अपराधी वाहनों में नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर के वाहनों का उपयोग कर अपराधो को अंजाम दे रहे हैं । शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों की त्वरित पतासाजी के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एचएसआरपी नंबर प्लेट पर अभियान चलाने निर्देश दिया है।
बता दे कि हाई.सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष नंबर प्लेट है जिसे वाहनों की सुरक्षा और वाहन पहचान से जुड़े अपराधों को रोकने डिज़ाइन किया गया है। यह अद्वितीय सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है- जैसे कि विशिष्ट पहचान संख्या और क्रोमियम होलोग्राम और इम्पॉस्ड नंबर । यह सभी प्रकार के वाहनों के लिए अनिवार्य है, ताकि वाहन पंजीकरण को सुव्यवस्थित किया जा सके और धोखाधड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होती हैं और इसमें आसानी से परिवर्तन या छेड़छाड़ नहीं होती हैं। इसमें लेजर उत्कीर्णन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, इसके स्नैप लॉक को प्लेट से हटाया नहीं जा सकता है, जिससे डुप्लिकेट बनाना या उनका दुरुपयोग करना काफी मुश्किल है।
रायपुर जिले में लगभग 15 लाख वाहनें पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 7 लाख वाहनों में एचएसआरपी लगाया जा चुका है। शेष सभी वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्यतः लगाया जाना है। गाड़ी नंबर सही नही होने पर अपराधी उसका फायदा उठाते है। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाये जाने से वाहन स्वामियों को लाभ होगा उनके वाहन नंबर का कोई दुरूपयोग नही कर सकेगा।
परिवहन विभाग के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस संयुक्त रूप वाहनों के एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच अभियान चलाया जाएगा। जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नही पाया जाएगा उनका नंबर प्लेट मौके पर ही बनवाने फार्म भरवाया/रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


