ताजा खबर

मंगल, बुध को मुख्यालय में रहने अफसर अनियमितता बरती रहे, नहीं चलेगा
05-Feb-2026 7:32 PM
मंगल, बुध को मुख्यालय में रहने अफसर अनियमितता बरती रहे, नहीं चलेगा

जीएडी ने सभी को दी चेतावनी 

रायपुर, 5 फरवरी। राज्य शासन ने दौरों के नाम पर अफसरों के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया है। इस पर बकायदा सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए आदेश जारी करवाया गया है। इसमें कहा कि सप्ताह के शुरुआती दिनों में दौरों के बजाय  गुरुवार शुक्रवार को किए जाएं। मंगलवार, बुधवार को सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारी अनिवार्यतः अपने मुख्यालय में रहे। इस दौरान आम जनता से भेंट करें।

सचिव जीएडी अविनाश चंपावत के आदेश अनुसार राज्य शासन के संज्ञान में आया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण (Field Visit) एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्य तथा आम जनता से भेंट के समय में अनियमितता हो रही है। अतः प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए  
 राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रितअधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में कार्यालयीन नस्तियों (Files) का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

क्षेत्रीय निरीक्षण, निरीक्षण (Inspections), और अन्य बाह्य कार्यों हेतु केवल गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन निर्धारित किया जाता है। अधिकारी अपने क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम इसी अवधि में नियोजित करेंगे। अति-आवश्यक कार्य, कानून व्यवस्था, या वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आहूत बैठकों की स्थिति में ही उक्त समय-सारणी में परिवर्तन मान्य होगा।उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार का उल्लंघन अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।


अन्य पोस्ट