ताजा खबर
डीएसपी कल्पना वर्मा सस्पेंड
05-Feb-2026 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी। आखिरकार चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।
डीएसपी पर व्यापारी दीपक टंडन ने वित्तीय लेनदेन के आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि डीएसपी ने उनसे 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ली है और उनके नाम पर होटल और कार भी करवा ली है।
व्यापारी की शिकायत की जांच हुई थी, और जांच रिपोर्ट में डीएसपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई है।
डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया था और कहा था कि यह उनके पिता और दीपक टंडन के बीच का व्यावसायिक विवाद है।
गृह विभाग ने डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है,जिसमें पद का दुरुपयोग कर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


