ताजा खबर

कवर्धा के जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा निलंबित
04-Feb-2026 12:23 PM
कवर्धा के जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा निलंबित

रायपुर, 4 फरवरी। राज्य सरकार ने कवर्धा के जिला विपणन अधिकारी डीएम‌ओ अभिषेक मिश्रा को निलंबित किया है। मिश्रा ने पिछले कवर्धा में 2024-25 में उजागर हुए धान के शार्टेज पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 7 करोड़ का धान चूहे और दीमक खा गए। इसके बाद सरकार को काफी राजनीतिक हमले झेलने पड़े थे। 31 जनवरी को धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल एमडी ने निलंबित कर दिया।


अन्य पोस्ट