ताजा खबर

प्रदेश में 5,000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, अवर सचिव का आदेश
03-Feb-2026 6:27 PM
प्रदेश में 5,000 शिक्षकों की भर्ती को  मंजूरी, अवर सचिव का आदेश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी  । राज्य सरकार ने आज, प्रदेश में 5,000 शिक्षकों की भर्ती को को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्दी शुरू होने  के संकेत हैं।इन  शिक्षकों की भर्ती का विभागीय आदेश आज जारी कर दिया गया है।

अवर सचिव  स्कूल शिक्षा आरपी वर्मा के आदेश अनुसार पूर्व में जारी आदेश के तहत 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई थी। अब इसके अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित करते हुए उन पर भी भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह कुल पदों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।


अन्य पोस्ट