ताजा खबर

कवासी लखमा से मुलाकात की भूपेश बघेल ने
03-Feb-2026 2:17 PM
कवासी लखमा से मुलाकात की भूपेश बघेल ने

छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी  ।  पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मंगलवार दोपहर केंद्रीय जेल पहुंचे। बघेल ने शराब घोेटाले में जेल याफ़्ता पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे चर्चा हुई। बता दें कि पिछले दिनों पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी कवासी से मुलाकात की थी। इसके बाद बैज ने कहा था कि इस मुलाकात में कवासी ने बजट सत्र में भाग लेने की बात कही है। पार्टी भी इसे लेकर न्यायालयीन प्रक्रिया अपनाने जा रही है। बैज ने यह भी कहा था कि कवासी फरवरी के पहले सप्ताह में जमानत पर रिहा हो सकते हैं। 

समझा जा रहा है कि बघेल ने भी इसी सिलसिले में मुलाकात की।


अन्य पोस्ट