ताजा खबर
@USAMBINDIA
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर जानकारी दी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है.
इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन साथ ही लिखा है- “बने रहिए.”
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच इस बातचीत की बात उस समय कही जा रही है, जब दोनों देशों के संबंध बेहतर नहीं चल रहे हैं. अमेरिका ने भारत पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले पीएम मोदी से बीते साल अक्तूबर में बातचीत की थी. ट्रंप ने पीएम मोदी को फ़ोन कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएँ दी थीं.
पीएम मोदी ने भी ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था.
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, "फ़ोन करने और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया राष्ट्रपति ट्रंप. रोशनी के इस त्योहार के मौक़े पर कामना है कि हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की किरण दिखाते रहें और हर तरह के आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट रहें." (bbc.com/hindi)


