ताजा खबर

निजी अस्पतालों को कल से बकाया पेमेंट, 500 करोड़ जारी
02-Feb-2026 11:07 PM
निजी अस्पतालों को कल से बकाया पेमेंट, 500 करोड़ जारी

रायपुर, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला और आईएमए के प्रतिनिधियों की स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ रात  बैठक हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें बताया है कि अस्पतालों को आयुष्मान के पेमेंट के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए गए हैं और पेमेंट कल यानी मंगलवार, 3 फ़रवरी से शुरू कर दिया जाएगा।

आयुष्मान योजना से इलाज कर रहे निजी अस्पतालों का पेमेंट पिछले कुछ माह से नहीं हुआ था, जिससे अधिकांश अस्पताल संकट में हैं। आयुष्मान के पेमेंट के लिए अस्पतालों और संबंधित संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत भी कर दी है।


अन्य पोस्ट