ताजा खबर

भारत ने बांग्लादेश के लिए बजट में दी जाने वाली राशि घटाई, जानिए सबसे बड़ा लाभार्थी कौन
01-Feb-2026 7:31 PM
भारत ने बांग्लादेश के लिए बजट में दी जाने वाली राशि घटाई, जानिए सबसे बड़ा लाभार्थी कौन

केंद्रीय बजट 2026-27 में भूटान को विकास सहायता के रूप में सबसे ज़्यादा 2,288 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

इसके बाद नेपाल को 800 करोड़ रुपये और मालदीव और मॉरीशस को 550-550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

विदेश मंत्रालय (एमईए) को कुल 22,118 करोड़ रुपये का बजट मिला है.

अगले वित्त वर्ष के लिए बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये दिए गए हैं. 2025-26 में बांग्लादेश के लिए 120 करोड़ रुपये का प्रावधान था. यह कटौती ऐसे समय में की गई है कि जब बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में कड़वाहट देखी गई है.

अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ भारत के विशेष संबंधों को जारी रखते हुए, उसे 2026-27 में 150 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है. 2025-26 में यह राशि 100 करोड़ रुपये थी.

श्रीलंका के लिए 400 करोड़ और म्यांमार के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट