ताजा खबर

पीएम मोदी ने बजट पर क्यों कहा- '140 करोड़ नागरिक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं'
01-Feb-2026 7:35 PM
पीएम मोदी ने बजट पर क्यों कहा- '140 करोड़ नागरिक तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की और कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कई बड़े क़दम उठाए गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, "ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है. ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है."

"आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी. जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं."

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं. ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है."

"बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कई बड़े क़दम उठाए गए हैं. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट