ताजा खबर
पाकिस्तान के इस आरोप को भारत ने किया ख़ारिज, कहा- 'यह उनकी पुरानी रणनीति है'
01-Feb-2026 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत ने रविवार को बलूचिस्तान में शांति भंग करने की कोशिशों में 'भारतीय भूमिका' को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया.
भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह 'बेबुनियाद' बताया.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "इस तरह के आरोप लगाना पाकिस्तान की पुरानी रणनीति है, ताकि वह अपनी आंतरिक नाकामियों से ध्यान भटका सके."
उन्होंने पाकिस्तान के आरोपों को ख़ारिज करते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान का 'दमन, क्रूरता और मानवाधिकार उल्लंघनों का रिकॉर्ड' किसी से छिपा नहीं है.
रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम पाकिस्तान की ओर से लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह ख़ारिज करते हैं. यह उसकी अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान हटाने की सामान्य कोशिश है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


