ताजा खबर

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
23-Jan-2026 10:43 PM
भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

रायपुर, 23 जनवरी कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।

बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

सूर्यकुमार ने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी।

इशान ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि दुबे ने 18 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और एक चौका जड़ा।  

भारत पारी :

संजू सैमसन का रवींद्र बो हेनरी 06

अभिषेक शर्मा का कोन्वे बो डफी 00

इशान किशन का हेनरी बो सोढ़ी 76

सूर्यकुमार यादव नाबाद 82

शिवम दुबे नाबाद 36

अतिरिक्त: 09

कुल योग: 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन

विकेट पतन: 1-6, 2-6, 3-128,

गेंदबाजी:

हेनरी 3-0-41-1

डफी 4-0-38-1

फोक्स 3-0-67-0

सैंटनर 2-0-27-0

सोढ़ी 3-0-34-1

मिचेल 0.2-0-2-0

(भाषा)


अन्य पोस्ट