ताजा खबर

बिना अनुमति निर्माणाधीन 4 भवनों में चला जेसीबी
10-Jun-2026 5:27 PM
बिना अनुमति निर्माणाधीन 4 भवनों में चला  जेसीबी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 10 जून । आज टीम प्रहरी ने चंगोराभाठा पवार भवन के पीछे निर्माणाधीन 4 भवनों में निर्मित दीवाल कॉलम बीम छज्जा एवं अन्य निर्माणों को जेसीबी से तोड़ा। यह कार्रवाई जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और ईई लाल महेंन्द्र प्रताप सिँह, ईई नगर निवेश  आशुतोष सिंह जोन 5 सहायक अभियंता  नागेश रामटेके, उप अभियंता नगर निवेश  टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में  निवेश विभाग की टीम ने  की।


अन्य पोस्ट