ताजा खबर

डंगनिया लूट, यूपी के 5 शामिल थे दो गिरफ्तार, एक एमबीए पास आउट
10-Jun-2026 5:25 PM
डंगनिया लूट, यूपी के 5 शामिल थे दो गिरफ्तार, एक एमबीए पास आउट

7 लाख जब्त, डेढ़ माह पहले कोशिश कर चुके थे  

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर , 10 जून ।  शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस लूट को एक अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया। इस गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर ले आई है। यह गिरोह 5 लोगों का था। इनमें से दो लोगों ने बाइक से टाटीबंध की गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू की रैकी और पीछा किया। इसके बाद डंगनिया में वारदात की। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 10 लाख को हवाला की रकम समझकर लूटा था। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पांच महीने में यह सबसे बड़ी लूट थी। 

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर)  स्मृतिक राजनाला एवं उपायुक्त पश्चिम  संदीप पटेल ने बुधवार दोपहर इसका खुलासा किया। इस दौरान  दोनों को मीडिया के सामने पेश भी किया।‌उन्होंने बताया कि श्रवण साहू ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विशेष साहू निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर के कंपनी में सुपरवाईजर का काम करता है। 06 जून को कंपनी के मालिक विशेष साहू ने ,उसे  को बालाजी रोलिंग मिल के हेड ऑफिस, अग्रसेन चौक रायपुर से उधारी की राशि लाने  भेजा था। वहां से 10,26,500/- नगद  लेकर अपने बैग में रखकर डंगनिया बाजार स्थित एक ग्राहक के पास पहुंचा। शाम लगभग 07ः05 बजे डंगनिया बाजार में कार खड़ी कर वह बैग निकाल रहा था, तभी मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात  युवक जो अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे। श्रवण को धक्का देकर उसके हाथ से बैग जिसमें 10,26,500/- नगद, बैंक की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड रखे थे, को लूट कर सुंदर नगर की ओर फरार हो गए। इस  रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर पुलिस धारा 309(4), 3(5) दर्ज कर छानबीन शुरू की।

इस दौरान कई टीमें सक्रिय की गई।  जो  जांच के दौरान एक टीम  प्रार्थी, घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों तथा संबंधित कंपनी के संचालक विशेष शाह से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घटना की परिस्थितियों, रकम के आवागमन, कर्मचारियों की भूमिका एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। वहीं दूसरी टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया। आरोपियों द्वारा घटना के बाद भागने में जिन मार्गों का उपयोग किया गया था, उन सभी संभावित मार्गों को चिन्हित कर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।  कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के रिकार्ड व हजारों सीसीटीव्ही फुटेज के बाद टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हित कर आरोपियों का पीछा किया गया। इसदौरान  गौरव तिवारी (मुख्य  आरोपी)से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पहले से बालाजी कंपनी में पेमेंट लेन-देन हेतु जाता था। उसने यह जानकारी अपने अन्य 04 साथियों के साथ साझा की, कि अग्रसेन चौक स्थित बालाजी कॉर्पाेरेट ऑफिस से जो भी व्यक्ति बैग लेकर बाहर निकलता है, उसके बैग में प्रायः लाखों रुपये की नगदी रहती है। इसी जानकारी के आधार पर पांचों आरोपियों ने घटना से लगभग डेढ़ माह पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बताया कि उनका कोई विशेष व्यक्ति टारगेट नहीं था। उनकी योजना यह थी कि कार्यालय से जो भी व्यक्ति नगदी से भरा बैग लेकर बाहर निकलेगा, उसे अपना शिकार बनाया जाएगा। इस उद्देश्य से आरोपियों द्वारा कार्यालय के आसपास लगातार कई दिनों तक रेकी की गई। रेकी के दौरान वे कार्यालय से बैग लेकर निकलने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते थे तथा उनका पीछा भी करते थे, किंतु अवसर नहीं मिलने के कारण वे लूट की घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पा रहे थे। 6 जून को नगदी रकम से भरा बैग लेकर कार्यालय से बाहर निकला। उस समय आरोपी कार्यालय के आसपास मौजूद थे और उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।  उसके कार्यालय से निकलते ही पांचों आरोपियों ने दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर सवार होकर उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पूरे रास्ते उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखीं। जब श्रवण  घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी कार से नगदी रकम से भरा बैग लेकर नीचे उतरा, तभी पूर्व नियोजित योजना के तहत आरोपियों ने उसे निशाना बनाया और उसके कब्जे से नगदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
मुख्य आरोपी गौरव तिवारी की निशानदेही पर आशीष पाण्डेय उर्फ गोलू को उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया। अभी तक लूट की नगदी रकम कुल 7 लाख  घटना में प्रयुक्त एक्टिवा  सी जी 04 एम एच 5734  बरामद किया गया  है। प्रकरण में फरार अन्य 03 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना की गई है, शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी
01. गौरव तिवारी पिता श्रीकांत तिवारी उम्र 27 साल स्थायी पता - ग्राम रसूलपुर थाना रसड़ा जिला बलिया (उ.प्र.)। हाल पता - एम डी एस 110 फेस-01 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।
 
02. आशीष पाण्डेय उर्फ गोलू पिता स्व. अजय कुमार पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी ग्राम मरहज तुलसी (तुलसी कला) थाना कोइरौना जिला भदोही (उ.प्र.)। हाल पता - कबीर नगर फेस - 02 एकता चौक ब्लॉक नंबर 63 मकान नंबर 751 थाना कबीर नगर रायपुर।
 


अन्य पोस्ट