ताजा खबर

नबीन के सम्मान में एकात्म परिसर में जश्न
20-Jan-2026 1:49 PM
नबीन के सम्मान में एकात्म परिसर में जश्न

 नबीन को प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी बधाई

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर  नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर राजधानी के एकात्म परिसर में शहर जिला के नेता कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई। इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, के साथ भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर को ठाकरे परिसर में भी प्रदेश ईकाई के नेताओं ने जश्न मनाया। बता दें कि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है।  देव ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते श्री नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। श्री देव ने श्री नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता को तौर पर श्री नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।


अन्य पोस्ट