ताजा खबर
नवापारा राजिम, 9 जनवरी। मानिकचौरी के गौटिया स्वर्गीय सुंदरलाल साहू की धर्मपत्नी तिजिया बाई साहू का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा में ग्रामवासी, सामाजिकजन व कार्यकर्ता शामिल हुए। वे छबिराम साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, चिंताराम साहू की माता जी थी।
अंत्येष्टि कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू,भाजपा नेता अशोक बजाज,प्रोफेसर घनाराम साहू, पवन साहू, अनिल अग्रवाल, सहित भाजपा मंडल अभनपुर, नवापारा, खोरपा, तामासिवनी-चंपारण मंडल के कार्यकर्ता भारी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिकजन पहुंचकर श्रद्धांजलि दिए। श्री साहू के माता जी की निधन की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित विभिन्न मंत्रियों,सांसदों, विधायकों पुर्व विधायकों और भाजपाई संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों,प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने भी श्री साहू से फोन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके माता जी को श्रध्दांजलि दिए।


